कैंसर की इस जंग में हम आपके साथ है
By Sabrcare Trust · 27 November 2025 · 4 min read

दुनिया में हर तीसरे मिनट में एक बच्चा कैंसर से ग्रसित हो जाता है। हर साल दुनिया भर में 3 लाख बच्चों को कैंसर होता है, जिसमें से 26% भारत से होते हैं।
बच्चों में होने वाला ये कैंसर कितना ज्यादा खतरनाक है, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब तक यह भी पता नहीं लग पाया है कि उन्हें यह होता क्यों है। हालांकि राहत की बात यह है कि बच्चों के अंदर वह क्षमता होती है कि वह कैंसर से लड़ सकें, उनका शरीर उन्हें यह ताकत देता है। लेकिन वह इससे लड़ पाएंगे या नहीं, यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि उनके पास पर्याप्त संसाधन और सेवाएं हैं या नहीं।
जिन बच्चों के पास पर्याप्त सेवाएं और संसाधन नहीं होते, वो अक्सर कैंसर से जंग हार जाते हैं। ऐसे ही बच्चों की मदद करने के लिए Sabrcare Trust आगे आता है। Sabrcare Trust कैंसर पीड़ितों को information support, financial assistance, emotional support और medico-practical advice के जरिए सहायता देता है।
Sabrcare का मिशन है एक ऐसे भविष्य का निर्माण करना जहां हर किसी के पास, बिना किसी भेदभाव के, कैंसर से लड़ने के लिए उपचार मौजूद हो। Sabrcare कैंसर से जूझ रहे लोगों की मदद करने के साथ-साथ उनके जीवन के स्तर को उठाने में भी प्रमुख भूमिका निभाता है।
Sabrcare ने जिन समुदायों की मदद की है, उनमें से अधिकांश के पास अनिवार्य संसाधन तक मौजूद नहीं थे। कुछ ऐसे थे जिनके पास अपने परिवार को देने के लिए दो वक़्त की रोटी भी नहीं थी, और कुछ ऐसे भी थे जो साफ पीने के पानी के बिना त्रस्त हो चुके थे। कैंसर से लड़ना इनके लिए कितना मुश्किल होता, इस बात का बस अंदाजा ही लगाया जा सकता है।
Sabrcare कैसे मदद करता है
Information Support: कैंसर हमारे दौर की एक बड़ी बीमारी है, लेकिन हम कैंसर के बारे में कितना जानते हैं? बहुत कम। Sabrcare अभी गोवा में कार्यरत है और वहाँ उसने लोगों को जागरूक करने का काम किया है।
Diagnosis and Treatment Support: कैंसर के उपचार की प्रक्रिया बहुत लंबी होती है और इस दौरान सही उपचार ढूंढ पाना बहुत मुश्किल भी है। इसलिए Sabrcare जरूरतमंद मरीजों को पूरे उपचार के दौरान मेडिकल असिस्टेंस देता है, जिसमें सही अस्पताल से लेकर सही चिकित्सक तक ढूंढना शामिल है।
Emotional Support: कैंसर से जूझ रहे व्यक्ति को भावनात्मक साथ की बहुत जरूरत होती है, और Sabrcare यह सुनिश्चित करता है कि वह एक परिवार की तरह हर कदम पर साथ रहे।
Financial Assistance: कैंसर का उपचार बहुत महँगा है और हर किसी के पास यह सुविधा नहीं कि वह अचानक आई इस मुसीबत का सामना कर सके। इसलिए Sabrcare आगे बढ़कर ऐसे लोगों की सहायता करता है और उन्हें स्पॉन्सर ढूंढने में मदद करता है।
Medico-practical Advice: कैंसर के उपचार के दौरान कई साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। उनकी जानकारी देने और उनसे निपटने में भी Sabrcare मदद करता है।


